ललितपुर

चौबीस घण्टे में झपटमारी का खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया पूरा सामान बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए झपटमारी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, जेवरात समेत शत-प्रतिशत माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। बताया गया है कि घटना 30 मार्च 2026 की है, जब एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मसौरा बैरियर के पास निरभान पेट्रोल पंप के निकट चलती टैक्सी से उसका पर्स झपट लिया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना को लेकर थाना बानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तेरा निवासी कुलदीप बैस पुत्र मुकेश बैस व रोहित परिहार पुत्र गजराज परिहार बताये गये हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब और अन्य शौक पूरे करने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने झपटमारी की योजना बनाई। निरभान पेट्रोल पंप के पास टैक्सी में बैठी महिला के पैर पर रखा पर्स देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पीछा होने पर पकड़े जाने के डर से उन्होंने गोविंद सागर बांध के जंगल में पर्स का सामान छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, एक सफेद धातु की करधौनी, एक जोड़ी पायल, काले मोतियों की माला में पीले धातु का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, सदर चौकी इंचार्ज उ.नि.प्रशांत राणा, नेहरू नगर चौकी इंचार्ज उ.नि.अंकित कौशिक, उ.नि. योगेश यादव, हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल अमित, सूरज सिंह व राहुल कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button