हजारीबाग
वन पर्यावरण सह वृक्षों का रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़कागांव बुढ़वा महादेव परिसर अंतर्गत रानी बागी सरहुलटांड़ में वन पर्यावरण मेला सह वृक्षों का रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। मेले में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने वन को बचाने एवं अधिक से अधिक पेड़ – पौधे लगाने की संकल्प लिया। पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा गया। उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों ने सरहुल पर्व भी मनाया। मौके पर वन समिति अध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष बसंती देवी, मेला अध्यक्ष भोला महतो, सचिव धर्मनाथ महतो, क्षेत्रीय गायक ईश्वरी दिलजानी, रवि राम, रामचंद्र राम, पंकज कुमार, सलगा से चंचला देवी, कंडाबेर से हरी साव, तुलेश्वर महतो, दिनेश्वर महतो, मुंशी महतो, सरजू महतो, रामदेव महतो, झरी महतो, कीनू राम के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


