गाजियाबाद

विश्वकर्मा समाज ने भागीदारी की अनदेखी पर जताई नाराजगी

प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद :  पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में नामित सभासदों व जिला कार्यकारिणी में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने से नाराज विश्वकर्मा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर अपनी चिंता और रोष व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत अगवस्त्र पहनाकर तथा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।
प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा संगठन द्वारा समाज की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में विश्वकर्मा समाज की करीब 7 प्रतिशत आबादी है, जो पूरी तरह भाजपा का समर्थन करती है, इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल रही है।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में विश्वकर्मा समाज की अनदेखी नहीं होगी और संगठन में उनकी भागीदारी व सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल और प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुआ यह संवाद विशेष रूप से लोनी विधानसभा क्षेत्र में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मौके पर जगदीश पांचाल (पूर्व सदस्य, पिछड़ा आयोग), राजू पांचाल (क्षेत्रीय संयोजक, पश्चिम उत्तर प्रदेश लघु उद्योग प्रकोष्ठ), सुनील पांचाल (सदस्य, पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश), कपिल पांचाल (प्रदेश महासचिव, विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश), मनोज पांचाल (मंडल उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री, ओबीसी मोर्चा), नंद किशोर पांचाल, एस.के. धीमान, कमल विश्वकर्मा (जिला सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ), सोहनलाल पांचाल, मोहित पांचाल सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button