शामली

कोल्हू से दिशा शौच करने गई युवती लापता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जसाला में परिवार के साथ कोल्हू पर मजदूरी करने आई 22 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है।कैराना थाना क्षेत्र के गांव ककौर निवासी इकरम परिवार के साथ जसाला स्थित कोल्हू पर मजदूरी करने आया हुआ है। इकरम के अनुसार उसकी 22 वर्षीय पुत्री आरती बृहस्पतिवार को शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के स्थानों के साथ ही परिचितों और रिश्तेदारों से भी जानकारी की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया की तहरीर प्राप्त हुई है जल्दी लापता युवती को बरामद किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button