बरेली
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व होटलों की चेकिंग
एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस बल के साथ की गहन जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस बल के साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी सिटी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं होटलों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन तलाशी ली। इस दौरान होटल संचालकों और कर्मचारियों को सुरक्षा के आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस ने यात्रियों के सामान की भी जांच की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।




