शामली

मीडिया जगत ने निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

पत्रकारों की तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग हुए शामिल, सामाजिक संगठनों व व्यापार मंडल ने दिया समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला।  हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बे के मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों ने पत्रकार जितेंद्र चौहान (टिंकू) के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ वीर अब्दुल हमीद स्मारक से हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर समापन किया गया। इससे पूर्व पत्रकारों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद स्मारक पर तिरंगा फहराया और देशभक्ति तरानों के साथ यात्रा शुरू की।तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कांधला विकास मंच, मुस्लिम गुर्जर समिति, व्यापार मंडल और किसान यूनियन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा को समर्थन दिया। कस्बे में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने यात्रा में शामिल पत्रकार व अन्य लोगों को फल और जलपान भी वितरित किए।नगरवासियों ने कहा कि कस्बे में पहली बार मीडिया जगत से जुड़े लोगों की ओर से इस तरह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और नगरवासियों ने पत्रकारों की पहल की सराहना की।तिरंगा यात्रा में नावेद जंग, ईश्वर दयाल कंसल, सचिन गोयल,अमित गर्ग, हरिमोहन चौहान, कमल चावला, पिंटू गोयल, कय्यूम जंग, गय्यूर प्रधान, मुर्शीद ठेकेदार, बदरूजमा,रहीस पठान,इस्तखार भाटी, फुरकान जंग, राजीव चौहान, आरिफ जंग,अमन मित्तल, मुनव्वर हसन, सोनू ठाकुर, शुभम मित्तल, रहमान सुलेमानी, पुष्पेंद्र चौहान, सोनू जंग, नदीम अली, रिजवान आरजू, आदिल राणा, साजिद सिद्दीकी, इरफान भूरा,सादिक सिद्दीकी, विनीत शर्मा, तारिक आरजू,प्रदीप शर्मा, प्रतिभा उर्फ सिमरन, डॉक्टर दिलशाद, हर्ष सैनी,सहित पत्रकार, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और किसान संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button