एमआईईटी में 3 दिवसीय ‘फ्यूजन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
छात्रों को मिले अत्याधुनिक डिजाइन टूल्स का प्रशिक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आईसीटी अकादमी के सहयोग से 1 से 3 अप्रैल, 2026 तक तीन दिवसीय छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘फ्यूजन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्यू ब्लॉक स्थित सीएडी लैब में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक तकनीकी ज्ञान अर्जित किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों से अवगत कराना तथा अकादमिक शिक्षा और औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को फ्यूजन सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजाइन एवं मॉडलिंग की व्यावहारिक ट्रेनिंग प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सीएडी/सीएएम टूल्स की गहन जानकारी दी गई, जिससे उनके तकनीकी कौशल, डिजाइन थिंकिंग, नवाचार क्षमता और समस्या समाधान कौशल का विकास हुआ। प्रशिक्षण के पश्चात प्रतिभागियों में उद्योग से जुड़े कार्यप्रवाह की समझ विकसित हुई, जिससे वे इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और औद्योगिक चुनौतियों के लिए अधिक तैयार हो सके।प्रशिक्षण का समन्वयन असिस्टेंट प्रोफेसर मृ. शैलेंद्र भाटी एवं डॉ. राजेश कुमार मौर्य द्वारा किया गया, जबकि छात्र समन्वयक के रूप में बी.टेक चतुर्थ सेमेस्टर के विशाल कुमार एवं एम.टेक छठे सेमेस्टर के मोहम्मद आदिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को उद्योग के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि एमआईईटी निरंतर ऐसे प्रयासों के माध्यम से नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और भविष्य के सक्षम इंजीनियर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ, जिसने उनके व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता को नई दिशा प्रदान की।



