बाराबंकी

लसोरवा गांव के पास अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के जैदपुर थाना क्षेत्र के लसोरवा  गांव के पास अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग। इस घटना में कई किसानों की लगभग  10 बीघे गेंहू की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की तेज लपटें देख कर आस के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डाला तथा झाड़ियों को काटकर आग को काबू में करने की कोशिश की लेकिन सूखी फसल और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सायं करीब 3 बजे की बताई गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मस्क़त के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया , लेकिन तब तक किसानों की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल शिवम वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फसल के नुकसान का जायजा लिया और बताया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस घटना से प्रभावित किसानों में भारी मायूसी है उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button