रामपुर शाहबाद

बस कंडक्टर और सवारी को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, दो की मौत

शाहबाद के बड़ागांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। दिल्ली से शाहबाद रूट पर चलने वाली एक निजी बस गुरुवार तड़के 5 बजे बड़ागांव चौराहे पर रुकी। इसी बीच बस का हेल्पर रिजवान (32) और कुछ सवारियां सामान उतार रही थीं। इसी दौरान शाहबाद नगर के मोहल्ला कानून गौयान निवासी अरशद (25) भी अपना सामान देखने के लिए बस से उतरे, इसी दौरान बिलारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शाहबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी सवारी अरशद (25) व थाना शहजादनगर निवासी हेल्पर रिजवान (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शाहबाद के मित्तरपुर निवासी विशाल और खरसोल निवासी कासिम मामूली चोटें आई हैं। जनपद संभल के असमोली निवासी टाटा मैजिक चालक वसीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिजवान और अरशद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अरशद की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते शाहबाद सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button