रामपुर शाहबाद
पैदल जा रही किशोरी पर कार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद लगभग 5:00 बजे ग्राम मित्तरपुर में पिंकी पुत्री कन्हैयालाल गोबर लेकर सड़क किनारे जा रही थी सामने बिलारी की ओर से आ रही कार तेज लापरवाही व आनियंत्रित होने के कारण पिंकी पुत्री कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मार दी लड़की को घायल अवस्था में देख गाड़ी चालक, गाड़ी को लेकर फरार हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी का पीछा किया लेकिन गाड़ी ने कोई साइट नहीं दी और वोह कार लेकर फरार होगया घायल अवस्था में किशोरी को एंबुलेंस की सहायता से शाहबाद सी एच सी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर जिला रामपुर के लिए रेफर कर दिया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है l

