धनबाद

कतरी नदी की खुदाई पर एसडीएम का निरीक्षण, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

SDM inspects excavation of Katari river, villagers object

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । कतरास क्षेत्र में कतरी नदी के अस्तित्व को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में धनबाद के एसडीएम लोकेश बारंगे ने कतरी नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि नदी की जलधारा को रोककर विभिन्न स्थानों पर खुदाई की जा रही है। मौके पर पोकलेन मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा था, जिसकी तस्वीरें एसडीएम ने अपने मोबाइल में कैद कीं। एसडीएम ने अंगारपथरा ओपी क्षेत्र स्थित कतरी नदी किनारे से लेकर कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का 9 नंबर तक तथा रामकनाली ओपी क्षेत्र के सूर्य मंदिर के पास नदी तट का निरीक्षण किया। इस दौरान बाघमारा के सीओ गिरजानंद किस्कू, बीसीसीएल एरिया-4 के जीएम सहित कई अधिकारी भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के नेतृत्वकर्ता वार्ड नंबर 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने नदी में हो रही खुदाई पर रोक लगाने की मांग उठाई और नदी के संरक्षण की अपील की। श्रीमती ने कहा कि मौखिक और लिखित शिकायत एरिया 4 के जीएम को पत्र दिए हैं निरीक्षण के समय कतरास थाना प्रभारी, तेतुलमारी थाना प्रभारी और सीआईएसएफ के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button