धनबाद

हरि-हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभा यात्रा, गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

A grand procession was held for the consecration of the Hari-Hanuman temple, and the slogan Jai Shri Ram resonated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद।कतरास के सलानपुर में नवनिर्मित हरि मंदिर एवं हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ यह शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सूर्य मंदिर पहुंची। सूर्य मंदिर में विधि-विधान के साथ जल कलश में पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः उसी मार्ग से सलानपुर लौटे। शोभा यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “बजरंगबली” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के इस आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी एकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है। इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो, झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, बबलू बनर्जी, विनोद यादव, सुधीर कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button