झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में 1 लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा। कस्बे में स्थित किशोरी इन्टरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर किशोरी इन्टरनेशनल स्कूल के चैयरमेन शिक्षाविद् विजय कुल्हार ने एक लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॉल साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सत्यनारायण पूनियां, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं युवा तेजा सेना के चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने स्वागत किया। युवा तेजा सेना के सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने तेजाजी मन्दिर के लिए घोषणा करने पर शिक्षाविद् विजय कुल्हार का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से झुंझुनूं जिले के क्यामसर में निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



