रासलीला में माखन चोरी का वर्णन अतिथियों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन जालेश्वर बालाजी मंदिर में चल रही रासलीला में छठे दिन श्री कृष्ण की माखन चोरी और राधा कृष्ण की गोद भराई लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व अतिथियों भामाशाहों और खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि महेश कुमार शर्मा किशोरपुरा, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल सैनी, समाजसेवी राजेंद्र दोरता, सुरेश रांगेरा गिरधारी लाल सोनी, हेमराज दोराता, रामेश्वर लाल कसाणा रहे। अतिथियों ने फीता काटकर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक सैनी का फूलमाला और साफा पहनकर स्वागत किया गया। वही भामाशाहों का फूलमाला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। वही खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा नगद पारितोषिक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत, रतनलाल सोनी, शेरसिंह खटाणा, राजकुमार शर्मा, सेवानिवृत्त व्याख्याता सुरेश कुमार भार्गव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



