लोयाबाद में अखिल दुसाध झारखंड महासभा ने मनाई वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती
Akhil Dusadh Jharkhand Mahasabha celebrated the 713th birth anniversary of Veer Shiromani Baba Chauharmal in Loyabad. Open in Google Trans

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। लोयाबाद में शनिवार को अखिल दुसाध झारखण्ड महासभा द्वारा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोग एकत्रित हुए और बाबा चौहरमल को नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने बाबा चौहरमल के जीवन, साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग थे: अर्जुन पासवान (जिलाध्यक्ष), रामचरित्र पासवान (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), रामविलास राम, रामजी पासवान, केदार पासवान, राममनोज पासवान, मिंटू पासवान, शिवनन्दन पासवान, विजय पासवान, रामसेवक पासवान, रामबाबू, लखि देवी, सुरेश पासवान, दिनेश पासवान, राजा पासवान और मनोज पासवान। सभी ने एक स्वर में कहा कि बाबा चौहरमल के बताए मार्ग पर चलकर समाज को एकजुट और मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।



