बरेली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील आंवला में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील आंवला स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने कार्यालयों में सुबह 9ः45 से 12ः00 तक अवश्य बैठे और आने वाले आमजन शिकायतों का निस्तारण करें और उनके साथ बेहतर व्यवहार भी करें, शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। उन्होनें उपजिलाधिकारी आँवला को निर्देश दिये कि जो भी शिकायतकर्ता शिकायतें लेकर आ रहे हैं उसे सम्बन्धित अधिकारी को मार्क करके ही दी जाये ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम देवचरा तहसील आंवला के एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी भूमी पर कुछ बदमाशों द्वारा कब्जा किया हुआ है जिसकी शिकायत लेखपाल से भी की गयी परन्तु अभी तक कोई आवश्यक कार्यवाही नही हो पायी है जिस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच कर उपजिलाधिकारी आंवला को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
इसी प्रकार एक अन्य शिकायतकर्ता द्वारा ग्राम रम्पुरा भूड़ तहसील आंवला ने बताया कि पूर्व में उनकी पत्नी की किसान सम्मान निधि की किश्त आ रही थी परन्तु अब उसे बन्द कर अपनी किस्त सम्मान निधि शुरू कराना चाहते है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह, पुलिस अधिक्षक ग्रामीण श्री मुकेश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।




