पाकुड़
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सीमा पर वाहन जांच तेज, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर
Vehicle checks intensified at the border ahead of the 2026 Bengal Assembly elections, with suspicious activities being closely monitored.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 05 अप्रैल 2026 रविवार को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में आज पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी द्वारा पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित पत्थरघाटा चेकपोस्ट के पास एंटी क्राइम अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।



