धनबाद

अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर,होमगार्ड बहाली को लेकर प्रशासन सख्त, तैयारियों का लिया गया जायजा

Big news for candidates, administration strict regarding Home Guard recruitment, preparations reviewed

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक कर 6 अप्रैल से शुरू होने वाली शारीरिक दक्षता व लेखन परीक्षा की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में रनिंग ट्रैक, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग, प्रवेश-निकास, मेडिकल सुविधा, पानी व शौचालय जैसी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। खास बात यह है कि दौड़ परीक्षा में चिप सिस्टम का इस्तेमाल होगा, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात की गुंजाइश खत्म हो सके। बैठक के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को हर हाल में दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button