बरेली

फ्यूचर फेस्टा 2026 ‘नवरंग’ में सुनंदा शर्मा ने बिखेरा जलवा

झुमका नगरी में गूंजे पंजाबी तराने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
​बरेली: फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘फ्यूचर फेस्टा 2026 – नवरंग’ का समापन एक ऐसी शाम के साथ हुआ जिसे बरेली लंबे समय तक याद रखेगा। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘हार्टथ्रोब’ और  युवओ के  बीच  मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने लाइव कॉन्सर्ट से यूनिवर्सिटी परिसर में ऐसा समां बांधा कि हजारों छात्र अपनी सुध-बुध खोकर झूमने पर मजबूर हो गए।
धमाकेदार गानों पर थिरके युवा
​जैसे ही सुनंदा शर्मा ने मंच पर कदम रखा, पूरा परिसर ‘सुनंदा-सुनंदा’ के नारों से गूंज उठा। उन्होंने अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘पटके’ (Patake), ‘मम्मी नु पसंद’ (Mummy Nu Pasand), ‘जानी तेरा ना’ और ‘चंडीगढ़ का छोरा , दूजी वार प्यार’ , जानि तेरा ना, तेरे नाल नाचना , जटृ दिसदा , दिलबर जैसे अपने  सुपर हिट गानो की झड़ी लगा दी। उनके ऊर्जावान डांस नंबर्स पर छात्र मंत्रमुग्ध होकर थिरकते नजर आए। फ्यूचर के छात्रों  का जोश सातवें आसमान पर था। सुनंदा की परफोरमेंस के प्रति छात्रों का क्रेज़ और्  जोश   देखते ही बन रहा था ।
कुलाधिपति और प्रबंधन ने बढ़ाया
झुमका सिटी” की दीवानी हुईं सुनंदा
​फ्यूचर यूनिवर्सिटी के युवाओं के शोर और उत्साह को देख सुनंदा शर्मा भी खासी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने दर्शकों से मुखातिब होते हुए कहा:
​”बॉलीवुड मे तो  ये शहर जाना पहचाना है और  अपने ‘झुमके’ के लिए मशहूर बरेली शहर में आकर और परफॉर्म करना मेरे लिए यादगार अनुभव है। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के छात्रों की एनर्जी देख मेरा दिल खुश हो गया।”​उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए फ्यूचर यूनिवर्सिटी प्रशासन का आभार व्यक्त किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button