खैरथल
जिला कांग्रेस का नगर निकायों व पंचायती राज मे संगठन सर्जन अभियान जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा: जिला खैरथल तिजारा कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ,लोकतंत्र बचाओ एवं नगर निकाय व पंचायती राज मे संगठन सर्जन अभियान के तहत आज टपूकड़ा ब्लॉक में प्रभारी विक्रम चौधरी, प्रभारी संजय गुर्जर प्रभारी कपिल शर्मा ने ग्राम पंचायत का दौरा कर ग्राम पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायसुमारी ली इस दौरान मास्टर खुर्शीद खान, पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद, राशिद ,जाकिर, अख्तर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
उधर, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत इस्माइल पुर मे प्रभारी एडवोकेट रामवतार चौधरी, व सहप्रभारी शकील अहमद,बक्शा नन्द भारती ने राय शुमारी की


