भरत पुर

शिक्षक संघ एकीकृत ने अवकाशों की कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर। ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रणजीत मीणा के प्रदेश स्तरीय ज्ञापन हेतु आह्वान पर जिला भरतपुर एकीकृत टीम द्वारा मंगलवार को उपजिला कलेक्टर भरतपुर को शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिविरा पंचांग 2026-27 में संशोधन की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक पूर्ववत रखा जाए। साथ ही संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश की संख्या पूर्व की भांति 2 की जाए तथा शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक निर्धारित किया जाए। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष राजवीर सरसैना ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं एवं शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए अवकाश व्यवस्था में यथोचित संशोधन किया जाना आवश्यक है। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मीणा ने कहा कि आज प्रदेश स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम में हर जिले संघ द्वारा अवकाशों की कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपे गए हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान तेज सिंह जिला मुख्य संरक्षक, प्राची कुमकुम सिंह महिला जिला सभाध्यक्ष, आशा सिंह फौजदार जिला सचिव, राकेश मदेरणा प्रदेश मीडिया प्रभारी, सहदेव मीना जिला उपाध्यक्ष, रामवीर सिंह जाट, रोहन सिंह सिकरवार, महेश सिंह राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष उच्चैन तथा संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि रामलाल मीणा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button