
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा गजरौला थाना नगर में मोहल्ला सुल्तान नगर में मंगलवार देर रात एक कन्फेक्शनरी में आग लग गई।इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा और तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी।दुकान मालिक रिफाकत अली मौके पर पहुंचे तो आग से हुए नुकसान को देखकर हैरान रह गए। रिफाकत अली जो मोहल्ला मायापुरी गजरौला के निवासी हैं ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत हो रही है।उन्होंने जानकारी दी कि रात में बिजली की समस्या थी और वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।आग से दुकान में रखा करीब 3.50 लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से दुकान मालिक को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।



