बाराबंकी
मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में लगी आग हजारों का सामान जलकर राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर मे गुरुवार की देर शाम बंद मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान मे लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद को बुझाया।
गुरुवार शाम करीब 8 बजे कस्बा त्रिलोकपुर निवासी सरविंद गोस्वामी अपनी मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान को बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई दुकान से निकलती लपटो को देख ग्रामीण सहम गये सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक सरविंद गोस्वामी ने दुकान खोली तो पूरी दुकान आग का गोला बनी थी ग्रामीणों ने बाल्टी व अन्य बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया फिर भी आग काबू न पाने पर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया गया और फिर स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। तब तक दुकान मे रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।



