बरेली

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की टाउन हॉल बैठक

उपलब्धियों व लक्ष्यों पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली ‘टाउन हॉल’ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक की उपलब्धियों, भविष्य की रणनीतियों और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन एवं प्रधान कार्यालय लखनऊ से आए महाप्रबंधक उत्तम कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने बैंक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक ने ‘IBEX इंडिया BFSI टेक अवार्ड्स 2026’ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। बैंक को ‘टेक ड्रिवेन ऑपरेशनल एक्सीलेंस अवार्ड’ और ‘AI वेंगाई अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जो उसकी तकनीकी दक्षता और नवाचार का प्रमाण है।
महाप्रबंधक उत्तम कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, डिजिटल बैंकिंग और उत्पादों के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से टीमवर्क के साथ निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया और बरेली क्षेत्र के प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक नवनीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक ऋषि राज, गजेन्द्र सिंह सीपाल, प्रबंधक शरद गंगवार, सहायक प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद, ज्ञानेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button