
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब आफ़ बरेली साउथ द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का 12 अप्रैल को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे,। डॉ अरुण कुमार के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। विभिन्न श्रेणियों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने रोटरी क्लब आफ़ बरेली साउथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, यूथ सर्विस डायरेक्टर शोभित अग्रवाल, अंकुर बंसल, बैडमिंटन टूर्नामेंट चेयरमैन अनुपम कपूर, पंकज टंडन, संजीव मित्तल, अनिल अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, रोहित जिंदल, संदीप मेहरा, अनूप अग्रवाल , मनोज खंडेलवाल, डॉ एस के भारद्वाज, रमेश वार्ष्णेय, ध्रुव तिलक और मनोज सेठी का सक्रिय सहयोग रहा।




