विभिन्न विभागों के अधिकारी संग पंचायत समिति सदस्यों की हुई मासिक बैठक

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
मेहरमा (गोड्डा): प्रखंड सह अंचल कार्यालय मेहरमा के सभागार कक्ष में मंगलवार को आयोजित प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक को निरस्त किया गया। जहां इस संबंध में प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी ने कहा कि पत्र के माध्यम से मासिक बैठक की सूचना प्रखंड के संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को कराई जाती है, लेकिन कई विभागों के प्रखंड अधिकारी बैठक में शामिल नहीं होते हैं।जिस कारण से प्रखंड क्षेत्र में विकास एवं कार्यों के बारे में जानकारियां पंचायत समिति सदस्यों को नहीं प्राप्त हो पाती है। जहां उप प्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार ने कहा कि कई मासिक बैठक में भी इस तरह का कार्य देखने को मिलता है, पत्र के माध्यम से सूचना मिलने के बाद भी कई विभागों के प्रखंड अधिकारी नहीं पहुंचते हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने इस संबंध में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर आगामी बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी पंचायत समिति सदस्यों के मासिक बैठक में नहीं पहुंचते हैं, तो हम सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी साहब लाल हांसदा, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विवेक कुमार सिन्हा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ० रीता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंबुज मुर्मू एवं आपूर्ति विभाग से निरंजन कुमार,मो हयात,सुड़नी पंचायत के पंसस अरविंद पासवान, शंकरपुर पंचायत की पंसस प्रियंका कुमारी, सुखाड़ी पंचायत के पंसस प्रमोद कुमार कर्ण सहित सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।