बरेली

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं नॉन आईजीआरएस पर प्राप्त सन्दर्भों की प्रगति की करी समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज आईजीआरएस पर प्राप्त सन्दर्भों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट  स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में उन्होंने कहा उपनिदेशक कृषि की शिकायतकर्ता से संपर्क करने का फीडबैक कम है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पाया कि समाज कल्याण विभाग के अधिकतर ऐसी शिकायत हैं जो कि शीघ्र ही डिफाल्टर में चले जाएंगी जिस पर शीघ्र सुधार सुधार करने से निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने नगर निगम तथा समाज कल्याण अधिकारी को अनुपस्थित होने के कारण दंडात्मक  कार्यवाही के निर्देश। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है तथा प्रत्येक बुधवार को वीसी में इसकी समीक्षा की जाती है और हर माह जनपदो की रैंकिंग भी जारी की जाती है। इसलिए इसे गम्भीरता से लें और जहां तक संभव हो शिकायत कर्ता की समस्या का निस्तारण करें।   बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, आंवला सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button