
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ डा.अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। पुलिस अधीक्षक ने डा. अंबेडकर के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके आदर्शों को अपनाने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



