जालौन
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा- गौरी शंकर वर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। विश्व रतन बौद्ध सत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्म दिवस नगर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रो मे 23 स्थानो पर मनाया गया कही कही रैली भी निकाली गयी सयकारी कार्यालयों मे भी जंयती मनाई गयी। मुहल्ला दलालन पुरा मे स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास जनसभा का आयोजन कर रैली निकाली गयी, तो वही तहसील परिसर मे एसडीएम हेमन्त पटेल ने संविधान निर्माता डां अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिषद परिसर में स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे,आल आई अनूप आदि सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि आज कोटि-कोटि बहुजनों के उद्धारक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष के कारण ही आज दबे कुचले समाज को आगे बढ़ने का मौका मिला है भारतीय जनता पार्टी बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चल रही है यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को पूरे जोर शोर से मनाने का निर्देश दिया था उन्होंने सभी अंबेडकर स्मारकों को चिन्हित कर उनके आसपास बाउंड्री बाल और सुरक्षा के विशेष निर्देश दिए हैं इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बहुजनों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बाबा साहब के योगदान को याद किया।अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने ने कहा कि आज बाबा साहब के संघर्ष एवं त्याग के कारण ही देश की एक बहुत बड़ी आबादी को समाज की मुख्य धारा में आने का अवसर प्राप्त हुआ है भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय राजावत,पूर्व अध्यक्ष अभय राजावत, सभासद मलखान दोहरे सभासद अन्नु शर्मा शैलेंद्र दोहरे , शुभम अग्रवाल, मनु राज तिवारी रवि शंकर और रमाकांत शुभम अग्रवाल,ललित शुक्ला सभासद,
राघवेंद्र टैक्स लिपिक, कमलेश नक्शा निर्माण, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



