पाकुड़

पाकुड़ पुलिस को मिली नई मजबूती, 18 अपाचे बाइक और 11 बोलेरो से गश्ती व्यवस्था होगी सशक्त, सांसद- विधायक ने दिखाया हरी झंडी

Pakur police gets new strength, patrolling system will be strengthened with 18 Apache bikes and 11 Bolero, MP-MLA shows green signal

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड पुलिस मुख्यालय, रांची द्वारा पाकुड़ जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में जिले को कुल 18 नई अपाचे मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गईं। इन मोटरसाइकिलों को 15 अप्रैल 2026 को सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना एवं ओ.पी. क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन नई मोटरसाइकिलों के माध्यम से पुलिस बल को गश्ती कार्य में अधिक सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में मुस्तैदी बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी प्रभावी सहायता प्राप्त होगी। विशेष रूप से दुर्गम एवं ग्रामीण इलाकों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में ये वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी झारखंड सरकार द्वारा पाकुड़ जिले को विभिन्न संसाधनों और सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। साथ ही करीब महिने भर पहले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ग्यारह बोलेरो वाहन पाकुड़ पुलिस विभाग को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में इन संसाधनों का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जा रहा है, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इस पहल को पुलिस प्रशासन की पेशेवर कार्यशैली और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button