गोड्डा
वन विभाग के लकड़ी यार्ड में कीमती लकड़ी जलने के मामले में भाजपायों ने खोला मोर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। चित्र गुप्त कॉलोनी में 13 अप्रैल को वन विभाग के लकड़ी यार्ड में आग लगकर लगभग 10 करोड़ से ऊपर की कीमती लकड़ी जलकर स्वाहा हो गया। जिससे सरकार को राजस्व की काफी क्षति हुई है। आज तक जिला वन पदाधिकारी या जिला प्रशासन, गोड्डा के द्वारा किसी प्रकार की कोई जानकारी आम जनता तक ना देना या कोई कार्रवाई नहीं किया गया। इसी बात को लेकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओ ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
जिसमें कई मांग किया गया है। भाजपाइयों का कहना है कि कितनी कीमती लकड़ी वहां पर रखी गई थी और उसका कितना कीमत होता इसका सूची जारी नहीं किया गया। लकड़ी पूर्व से रखा हुआ है तो इसकी नीलामी क्यों नहीं विभाग के द्वारा कराया गया। समाचार पत्रों के माध्यम से या किसी भी मीडिया के माध्यम से सारी वस्तु स्थिति को वन विभाग द्वारा आम जनता तक क्यों नहीं लाया गया। इससे स्पष्ट होता है की इसमें विभाग की पूरी तरीके से मिली भगत है। और कहीं ना कहीं सभी कीमती लकड़ी को बेच लिया गया और जो यूजलेस लकड़ी रखा था। उसे आग लगाकर जला दिया गया। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। जो की एक बड़ा घोटाला की ओर इशारा कर रही है और भी कई प्रकार के गंभीर सवाल हैं। भाजपाइयों ने मामले का उद्वेदन 15 दिनों के अंदर करने का आग्रह किया है। अन्यथा 15 दिनों के बाद आम जनता के सहयोग से सभी धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी की सारी जिम्मेदारी जिला वन पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की होगी। मौके पर नगर प्रत्याशी सह भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अनिल शाह, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार साह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शिवेश वर्मा, डंडे मंडल पूर्व उपाध्यक्ष आशीष यादव, चंदन यादव, राजू मंडल, गौरी शंकर, विकास कुमार राय, विभाष शर्मा, विपिन कुमार सिंह, दीपक झा, बमबम यादव, प्रफुल्ल कुमार, पवन कुमार, हाकीम राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



