बरेली
सरकारी स्कूलों में मिल रही कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं- विधायक राघवेंद्र शर्मा
शिक्षा चौपाल में बीएसए ने शिक्षकों से कहा—अभिभावक बनकर बच्चों को दुलारें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कंपोजिट विद्यालय नत्थू रमपुरा में आयोजित ‘शिक्षा चौपाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने सरकार की शिक्षा नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। अब हमारे परिषदीय विद्यालय किसी भी स्तर पर कॉन्वेंट स्कूलों से कम नहीं हैं और छात्रों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने छात्र-छात्राओं को नया शैक्षिक सत्र की किताबें वितरित कीं। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्र का शुभारंभ किया।उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और नवनिर्मित बाल वाटिका कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया।
प्रधानाचार्या गुले राना एवं जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने अतिथियों को तुलसी का पौधा और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं और संकुल के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोजगार सेवक अभिषेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल, बीईओ विजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान वीरपाल, एआरपी सौरभ शुक्ला, राममोहन तिवारी, अरविंद चौधरी, अजय कुमार, शुभम, आईजा बेला, नीरज रानी, इला मंडल, ऋतु मिश्रा, कमलेश कुमारी, प्रमोद गंगवार,राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद यादव सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।




