गाजियाबाद

सड़क सुरक्षा सप्ताह: लोनी तिराहा पर पुलिस का जागरूकता अभियान

नियमों के पालन की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोनी तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान निरीक्षक अजय कुमार यादव एवं टीएसआई  संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ बस, ऑटो और पैदल चल रहे लोगों को पंपलेट और पोस्टर वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात संकेतों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही पैदल यात्रियों को भी सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और निर्धारित ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नागरिकों का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करना और दुर्घटनाओं को रोकना है। अभियान के दौरान लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button