बरेली
नगर वन क्षेत्र का भूमि पूजन वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सी0बी0गंज वन क्षेत्र में नगर वन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन डा0 अरूण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,उ0प्र0 सरकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भूमि पूजन तथा उसके उपरान्त शिलान्यास से किया गया। शिलान्यास डा0 अरूण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,उ0प्र0 सरकार, प्रसिद्ध समाज सेवी/एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, सुनील चैधरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उ0प्र0,लखनऊ, ए0के0 सिंह प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 वन निगम, पी0पी0 सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन,उ0प्र0 बरेली द्वारा किया गया। इस दौरान श्रीमती दीक्षा भण्डारी प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, सचिन कुमार प्रभागीय वनाधिकारी शाहजहांपुर,श्रीमती निधि चैहान प्रभागीय वनाधिकारी बदायूं, मनीश सिंह प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाईगर रिजर्व पीलीभीत भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों द्वारा बरेली क्षेत्र में नगर वन की आवश्यकता/उपयोगिता पर अपने विचार रखें। सर्व प्रथम प्रभागीय वनाधिकारी बरेली श्रीमती दीक्षा भण्डारी द्वारा नगर वन में किये जाने वाले प्रस्तावित कार्यो के बारे में जानकार दी जिसमें इन्टरवेशन सेंटर,वेटलैण्ड का विकास,ट्री हाउस आदि सम्मिलित है। नगर वन के विकास के दौरान किसी भी वनस्पति को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा। किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया जायेगा। मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन,उ0प्र0 बरेली द्वारा अवगत कराया गया कि सी0बी0गंज वन क्षेत्र में पायी जाने वाली जैव विविधता बहुत कम स्थानो पर मिलती है। इसी क्रम में बताया गया कि भ्रमण करते हुये एक वृक्ष जिसका नाम ग्लाइकोमिस पेन्टाफैला है ,वह इसी क्षेत्र में देखा है जिसका उपयोग मधुमेह नामक बीमारी में तथा सामान्य रूप से इसे जिनबेरी कहा जाता है। प्रबन्ध निदेषक उ0प्र0 वन निगम द्वारा नगर वन के विकास को बरेली क्षेत्र में पर्यटन/पर्यावरण के विकास की शुरूआत बतायी गयी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष श्री सुनील चैधरी ने अवगत कराया कि सी0बी0गंज क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधों व वन्य जीव है,जिसमें विभिन्न प्रजातियों की चिडियां/पक्षी तथा अनेक प्रजातियों के सर्प भी है। वन मंत्री जी द्वारा नगर वन को बरेली क्षेत्र की जनता व बाहर से आने वाले लोगो के लिये वनस्पति ज्ञान तथा वनों से सम्मान बढाने के लिये आवश्यक बताया गया। अंत में पी0पी0 सिंह, मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन,उ0प्र0 बरेली द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ,कार्यक्रम का संचालन विमल किशोर भारद्वाज उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला द्वारा किया गया तथा प्रबन्धन वैभव चैधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी बरेली द्वारा किया गया ।




