गोड्डा

पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय का शानदार रिजल्ट, 99.67% छात्राएं उत्तीर्ण

 310 में 309 छात्राएं सफल, नवेली कुमारी बनीं विद्यालय टॉपर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.67 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। कुल 310 छात्राओं में से 309 छात्राएं सफल रहीं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल को दर्शाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम श्रेणी में 133 छात्राएं, द्वितीय श्रेणी में 172 छात्राएं तथा तृतीय श्रेणी में 4 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि 1 छात्रा मार्जिनल श्रेणी में रही।इस वर्ष विद्यालय की टॉपर दिलीप कुमार साह की पुत्री नवेली कुमारी (केंदुआ) रहीं, जिन्होंने 86.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कैलाश साह की पुत्री कुमकुम साह (पथरगामा) ने 86 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा संटू शील की पुत्री कुमकुम कुमारी (सोनारचक) ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्राएं इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button