गोड्डा
हरिपुर में ताड़ का पेड़ गिरने से शिक्षक की मौत, स्कूल से लौट रहे थे घर, चपेट में आए शिक्षक
सुंडवारा प्लस टू स्कूल में भूगोल के शिक्षक थे राकेश रंजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पत्नी और एक पुत्र एवं एक पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल
गोड्डा। एक ईमानदार शिक्षक। जो समय पर स्कूल पहुंचता है। और बच्चे को ज्ञान देने का काम करता है। स्कूल से छुट्टी होने पर घर पत्नी बच्चों के बीच जाने की ललक रहती है। स्कूल से बच्चों को पढ़ने के उपरांत छुट्टी होने पर शिक्षक राकेश रंजन अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हरिपुर गांव के पास एक सूखे पेड़ के गिर जाने के क्रम में शिक्षक चपेट में आ गए। घटना में शिक्षक राजेश रंजन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सुंडमारा प्लस टू स्कूल से छुट्टी के बाद चांदनी चौक के बाईपास रास्ता से परसा गांव होकर गोड्डा आने के क्रम में हरिपुर के पास पुराने सूखे हुए ताड़ के पेड़ उनके सिर पर गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचा जा रहा था। अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की ओर से मृत घोषित कर दिया गया।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पथरगामा प्रखंड के रामपुर गांव के जुगल किशोर भगत के पुत्र राकेश रंजन बताए जाते हैं। वर्ष 2018 के दिसंबर माह में उन्होंने सुंडमारा प्लस टू स्कूल में ज्वाइन किया था। तब से रोजाना उनका विद्यालय आना जाना ज्यादातर इसी रास्ते से हुआ करता था। वह अपने पीछे पत्नी पूनम रंजन सहित पुत्री गर्गी रंजन एवं पुत्र सम्यक रंजन को छोड़ गए हैं। पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
48 वर्ष के उम्र में छोड़ गए दुनिया
जानकारी के अनुसार, शिक्षक राकेश रंजन की उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है। सुंडमारा स्कूल में भूगोल का ज्ञान बच्चों को देने वाले अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। स्कूल परिवार की ओर से भी उनके असमय काल के गाल में समां जाने के कारण शिक्षक सहित छात्रों में शोकाकुल माहौल व्याप्त हो गया है।
पहुंची पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी शिक्षक राकेश रंजन के घरवालों से मिलने के लिए पहुंची। दुख के इस घड़ी में घरवालों को ढांढस बंधाया। वही वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह व समीर दूबे भी उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।




