हापुड़

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच वर्षीय बच्ची से गंभीर यौन अपराध के मामले में लंबे समय से वांछित था आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) । थाना हापुड़ नगर पुलिस ने पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची से संबंधित गंभीर यौन अपराध के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र गंगू, निवासी मोहल्ला शिवगढ़ी, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 531/2026 में धारा 65(2), 352 बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे रामपुर रोड स्थित नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि , नाबालिग बच्ची से संबंधित इस मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में जांच और न्यायिक प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे बढ़ाई जाती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 श्री शशांक सिंह, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ तथा हे0का0 181 हरिओम सिंह, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button