खैरथल

मिड-डे मील एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना का सघन निरीक्षण

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशानुसार जिले में मिड-डे मील कार्यक्रम एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के आंकलन हेतु 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को चयनित विद्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों को उनके आवंटित क्षेत्र/कलस्टर में 5-5 विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक अधिकारी को निरीक्षण के पश्चात उसी दिन सायं 4 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी, जिसे संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने तिजारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिवाणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गद्दार की ढाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनबन एवं आंगनबाड़ी केंद्र बनबन का निरीक्षण कर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत मिल रहे दूध एवं मिड-डे मील की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर परखा, विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं संधारित अभिलेखों की जांच की तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button