खैरथल
महिला आरक्षण एवं परिसीमन को लेकर जिला कांग्रेस की प्रेस-वार्ता
कांग्रेस ने महिला आरक्षण का नही परिसीमन का विरोध किया: पूनम गोयल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला कांग्रेस खैरथल -तिजारा ने खैरथल में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दों को लेकर झूठ और भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाये
कांग्रेस नेता पूर्व विधायक पूनम गोयल ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और इसे “झूठ का पुलिंदा” बताया।
गोयल ने कहा भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन विधेयक लाकर संवैधानिक ढांचे में बदलाव कर रही है, जो संविधान पर हमला है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने का दावा है कि विपक्षी दलों ने उस परिसीमन विधेयक को सदन में हराया, जो महिला आरक्षण के नाम पर लाया गया था।
भाजपा देशभर में महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रही है और वे सच्चाई के साथ उस झूठ को बेनकाब कर रहे हैं।
तिजारा विधानसभा से प्रत्याशी रहे इमरान खान ने कहा भाजपा राज में महिलाओ के खिलाफ अपराध बढ़े ,महिलाओ को न्याय देने मे सरकार विफल रही है कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति उदासीन है।
कांग्रेस महिला नेता माया ने कहा कांग्रेस ने महिलाओ का सदा से सम्मान दिया और हक दिये पंचायती राज नगरनिकायों में महिला आरक्षण कांग्रेस की देन है देश के सभी सर्वोच्च पदो पर महिलाओं का स्थान मिला काग्रेस के राज में,भाजपा परिसीमन करना चाहती है महिला आरक्षण की आड लेकर ,जिससे राजनिति फायदा लिया जा सके। जो महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है लागु करे सरकार किसने रोका है
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का रुख हमेशा सकारात्मक रहा है और पार्टी महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर खैरथल तिजारा के जिला सहप्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई और प्रधान विनोद कुमारी सांगवान अलवर जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल जयप्रकाश हेडाऊ उपप्रधान दयाराम चावड़ा फतेह मोहम्मद रामनिवास प्रजापत विजय पटेल बक्सनंद भारती अशोक कुमार उस्मान खान अजय चौधरी जसवंत यादव दौलत नागर अर्जुन ठाकुर परमेश्वरी पार्षद गोमती देवी निजाम खान अली मोहम्मद संदीप अग्रवाल सुंदर पटेल अभिषेक हेड़ाउ अनिल यादव निक्की देवी मनोज पार्षद सहित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


