शामली

रेलवे ट्रैक हादसा या हत्या? युवक की मौत पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। गांव जसाला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि राजवीर सिंह का पुत्र मोनू कुमार मंगलवार सुबह पंजोखरा स्थित श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर हालत में मिला था। उसका एक पैर कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस व जीआरपी ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। उन्होंने युवक के मोबाइल पर आए आखिरी कॉल के आधार पर गांव में रंजिश की बात भी कही है।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर) के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button