रामपुर शाहबाद
गेहूं काट रही महिला, जंगली सुअर के हमले से गंभीर रूप से घायल।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। गेहूं काट रही एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।यह घटना शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करैथी खेड़ा की है। 22 वर्षीय नीरज, जो चंद्रशेखर की पत्नी हैं, अन्य महिलाओं के साथ सुबह खेतों में गेहूं की फसल काट रही थीं। तभी अचानक एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर के हमला करते ही नीरज ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने जंगली सुअर को भगाया, लेकिन तब तक सुअर महिला के पैर में काट चुका था।घायल महिला को उनके पति चंद्रशेखर तुरंत मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. जुबेर, फार्मासिस्ट तीरथ सिंह और वार्ड बॉय राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार दिया। महिला को टीकाकरण के बाद घर भेज दिया गया।



