बाराबंकी

शहाबपुर से 11 हाजियों का जत्था हज के लिए रवाना दुआओं के बीच भावुक विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी के कस्बा शहाबपुर से बेतुल्लाह शरीफ़ की जियारत के लिए हुज्जाज-ए-इकराम का 11 सदस्यों का जत्था गुरुवार शाम हज हाउस लखनऊ के लिए रवाना हुआ। रवानगी के मौके पर पूरे कस्बे में खुशनुमा और रूहानी माहौल देखने को मिला। गली-मोहल्लों में “अल्लाहुम्मा लब्बैक” की सदाएं गूंजती रहीं और लोग हाजियों को दुआओं के साथ विदा करने पहुंचे।
मुस्लिम समुदाय में हज अदा करने के लिए जायरीन मक्का मदीना पहुंचकर हज के अरकान पूरा करते हैं, जिसके बाद उन्हें ‘हाजी’ होने का शर्फ हासिल होता है। शहाबपुर से रवाना हुए जत्थे में मोहम्मद रफीक अंसारी, मोहम्मद उबेद अंसारी व उनकी पत्नी, मोहम्मद आमिर व उनकी पत्नी, हाफ़िज़ नुरुलहुदा व उनकी पत्नी, मोहम्मद मतीन व उनकी पत्नी तथा मोहम्मद सलाहुद्दीन अंसारी व उनकी पत्नी सहित कुल 11 लोग शामिल हैं। हाजियों की रवानगी के दौरान गांव में खुशी मेल-मिलाप और दुआओं का सिलसिला चरम पर रहा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी और सकुशल हज अदा कर लौटने की दुआ की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button