पाकुड़

बंद मकान से बिजली तार चोरी करते युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Youth arrested for stealing electric wire from a closed house, sent to judicial custody

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई नगर थाना कांड संख्या 87/26 के तहत की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 331(1), 332(c) एवं 317(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की मंडल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमसर गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम रतन मंडल है। मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी को ज्यूडिशियल कॉलोनी के पास स्थित एक बंद पड़े मकान में बिजली के तार की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया बिजली का तार भी बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button