भरत पुर
छप्परपोश आवास में अज्ञात कारणों के चलते अचानक लगी आग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर- गॉव रणधीरगढ में एक जने के छप्परपोश आवास में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जिससे एक भैंस की आग की चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि एक भैंस झुलस गयी। दमकलकर्मी नवल हरसाना ने बताया कि गॉव रणधीरगढ निवासी शाहिद पुत्र शरबती के छप्पर पोश आवास में आग लगने की सूचना भुसावर थाना से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी योगेन्द्र और लोकेश सैनी दमकल को लेकर मौके पर पहुॅचे और आग पर काबू पाया। लेकिन आग से एक भैंस की मौत हो गयी जबकि एक भैंस झुलस गयी। घटना के बाद प्रशासन ने पहुॅचकर मामले को लेकर जानकारी ली।


