झुंझुनू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को विधानसभा में आवाज उठाने के लिए अरावली चेतना सस्थान ने सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं उदयपुरवाटी। स्थानीय और जिला प्रशासन की प्रशासन की हठधर्मिता, अक्रमणियता व अनदेखी से परेशान लोगो ने उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के गिरवाड़ी गांव के भैंरूजी की बणी में हजारों पेड़ों को काटने के विरुद्ध आंदोलन तथा एक माह से गुढ़ागौड़जी के बामलास व हुकुमपुरा में अवैध खनन व अभिभावक संघ द्वारा उदयपुरवाटी में सप्ताह भर से चल रहे तीन-तीन धरने प्रदर्शन के बारे मे, राजस्थान  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को विधानसभा में उठाने के लिए ज्ञापन सौंपा। वकीलों की भूख हड़ताल से गिरता स्वास्थ्य एक गम्भीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। साथ ही उदयपुरवाटी की  कानून व्यवस्था की लचर व्यवस्था की भी जानकारी  दी। इस पर अध्यक्ष महोदय ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान अरावली चेतना संस्थान के संयोजक केके सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button