बढ़ते गर्मी को देखते हुए कसवागढ़ के ग्रामीणों ने पानी को लेकर किया जोरदार आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कसवागढ़ के ग्रामीणों ने पानी की समस्याओं को लेकर जोरदार आंदोलन करते हुए गोमिया भाया विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग के समीप धरना पर बैठ गए जिससे आईईपीएल ओरिका कंपनी के कर्मियों उक्त मार्ग जाने में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। वहीं इस संबंध में आंदोनल कर रही महिलाओं ने बताया कि बढ़ते भीष्म गर्मी को देखते हुए हमारे गांव कस्वागढ़ में पानी की काफी किल्लत है एवं इस गांव में ओरिका कंपनी के द्वारा पानी दिया गया है किंतु पानी का प्रेशर व पानी खोलने का निर्धारित समय काफी कम होने के वजह से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती जिसके वजह से स्थानीय लोगों के बीच कई बार पानी को लेकर नोंक झोंक से लेकर भारी विवाद भी उत्पन्न हो जाता है तत्पश्चात आज हमलोग पानी को नियमित रूप से चलाने व पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए हमलोग धरना पर बैठे हैं हमारी मांगें बस यही है कि कसवागढ़ के ग्रामीणों को पानी की समस्याओं से पूर्णतः निजात मिले इस पर आईईएल प्रबंधन गंभीर होकर पोषक क्षेत्र वाले ग्रामीण इलाकों में प्रयाप्त मात्रा में पानी दें। वहीं आंदोलन की सूचना मिलते ही गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, आईईएल थाना के सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे। वहीं गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो के हस्तक्षेप व सकारात्मक आश्वासन मिलने पर आंदोलन को वापस लिया गया। वहीं इस संबंध में गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बताया कि पानी की समस्याओं को लेकर कसवागढ़ के ग्रामीणों ने आंदोलन किया था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आंदोलन स्थल में पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर आंदोलन को समाप्त कराया गया एवं आगामी दिन बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में आईईपीएल प्रबंधक, ग्रामीण एवं प्रशासन के त्रिस्तरीय बैठक करवाकर मामला को सुलझाया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल थे।




