बरेली

उप मुख्यमंत्री ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों व समस्त विभागों की करी समीक्षा 

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश 

शादी विवाह के आयोजनों में गैस की आपूर्ति बाधक ना बने, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जाएं सिलेंडर
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों व समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति समस्या लेकर जाए तो उसका समाधान करें यदि समाधान नहीं हो सकता है तो उसका पर्याप्त कारण बताएं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है इसलिए सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुचाने की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा, जिससे सरकार की छवि खराब ना हो। बैठक में उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए गए कि एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया  जाए जिसमें जनप्रतिनिधि/पार्टीMLP पदाधिकारी व अधिकारी जुड़े रहे और यदि कोई जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या बतायी जाती है तो उसका निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाए। बैठक में निर्देश दिए गए कि गेहूं खरीद के मध्य कोई दलाल नहीं आना चाहिए तथा हर हाल में गेहूं क्रय केन्द्रों पर खरीद होनी चाहिए और गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए यदि ऐसा होता है तो कठोर कार्यवाही की जाए।
बैठक में  उप मुख्यमंत्री जी ने कि अवैध खनन के नाम किसानों का उत्पीड़न और भू-माफियाओं का संरक्षण नहीं होना चाहिए यदि जनपद में कोई अवैध निर्माण हुआ है तो वह किसके कार्यकाल में हुआ है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाए। उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि जो हाईवे निर्माणाधीन हैं उनके टेंडर में यह प्राविधान रहता है कि यदि निर्माण सामग्री लाने व ले जाने में आस-पास सड़के छतिग्रस्त हो जाती है तो वो कार्यदायी संस्था उन सड़कों को निश्चित समयसीमा में बनवाएंगी, जिससे वहां के स्थानीय निवासियों/ग्रामीणों को असुविधा ना हो। बैठक में निर्देश दिए गए कि तहसील, थाना और विकास खण्ड को मॉडल बनाएं, वहां कोई समस्या लेकर आए तो उस समस्या का निराकरण कराएं और आगन्तुकों का आदर करें, निरादर ना करें तथा लोगों के बैठने आदि के लिए पर्याप्त कुर्सियों आदि की व्यवस्था करें। इसी प्रकार तहसील दिवस/थाना दिवस/ग्राम चौपाल आदि को औपचारिकता ना बनाकर लोगों की समस्याओं के निस्तारण का प्रभावी माध्यम बनाए जाने के निर्देश दिए गए  , बैठक में  उप मुख्यमंत्री जी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि निलम्बित सिपाही द्वारा महिलाओं के माध्यम से फर्जी मुकदमें लगाकर वसूली की जा रही है, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए।
 उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में यदि कहीं शौचालय आदि की समस्या हो तो उसे दूर कराया जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री जी ने जनपद बदायूं में अपूर्ण ओवरब्रिज को शीघ्र पूर्ण कराने तथा बदायूं-कासगंज मार्ग के निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
 उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि शादी विवाह के आयोजनों में गैस की आपूर्ति बाधक ना बने इसका विशेष ध्यान दिया जाए ।  उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संज्ञान में आया है कि जनपद बरेली में विद्युत विभाग से ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बहुत आ रही है साथ ही स्मार्ट मीटर से सम्बंधित भी शिकायतें आ रही है, उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की बाध्यता अब नहीं है अतः समस्याओं को निराकरण कराया जाए।  उप मुख्यमंत्री ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत फुटपाथ निर्माण में लेवलिंग का ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता जल जीवन निगम द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 121 गांवों में कार्य पूर्ण चुका है, जिस पर उक्त ग्रामों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में निराश्रित गौवंशों का संरक्षण करने और बायोगैस बनाने की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में  वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार,  महापौर डॉ0 उमेश गौतम,  सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार,  विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य,  विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा,  विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा,  विधायक कैंट संजीव अग्रवाल,  क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दिग्विजय सिंह शाक्य, बरेली जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अधिकारियों में अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, वीसी बीडीए मणिकंदन ए0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व संतोष बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button