पाकुड़

एसआईआर और जनगणना को लेकर झामुमो की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

JMM's district level meeting regarding SIR and census concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आज जिले के रविंद्र भवन में जिला समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से माननीय महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी व माननीय लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। बैठक के दौरान मंच संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की दिशा में पहल करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए माननीय महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी जी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके। साथ ही माननीय महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी जी ने BLA-2 और बूथ समिति को और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया। उनका कहना था कि SIR में BLA-2 की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है हमारे लोगों का नाम न कटे साथ ही उनके सहयोग के लिए बूथ समिति भी काफी मजबूती से डटा रहे। वही बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में देश में प्रस्तावित जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज की सही गणना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रह सकें। इसके साथ ही SIR को लेकर भी बैठक में गंभीर मंथन हुआ।* माननीय लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर सकती है। झामुमो नेताओं ने संकल्प लिया कि SIR के नाम पर किसी भी लोकतांत्रिक अधिकार से जनता को वंचित नहीं होने दिया जाएगा और भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे मतदाता सूची, जनगणना और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर सकें। वही झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रखंड समिति के पदाधिकारी यथाशीघ्र प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर बूथ समिति व प्रत्येक बूथ के लिए BLA-2 को नियुक्त करते हुए उसकी सूची जिला समिति को सुपुर्द करें, ताकि BLA की सूची केंद्रीय कार्यालय को ससमय उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी को पता है कि किस प्रकार से बिहार और बंगाल में लाखों की संख्या में वोटरों का नाम काटा गया व उन्हें मतदान से वंचित किया गया। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता साथी काफी सक्रियता से बूथ स्तर पर BLA के साथ निगरानी करते हुए गरीब आदिवासी मूलवासी को सहयोग करे ताकि उनका नाम वोटर सूची में जुड़ा रहे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूनील टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हाँसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, युवा मोर्चा के जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्दार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, प्रखंड सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरूद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव तरुण मंडल, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष छोटूलाल भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अब्दुल गनी, नसीम अहमद, सोनू आलम, विश्वजीत दास, अख्तर आलम, रंजीत पंडित, संतोष भगत, भीमसेंट हेम्ब्रम, संजय रजक, मोबारक हुसैन, मोसरर्फ हुसैन, आलमगीर आलम, दयानंद भगत, अन्ना हेम्ब्रम, गुड़िया कुमारी, मीना मुर्मू, मीना किस्कु, शीलवंती मुर्मू, उषाकिरण हाँसदा, मथियास टुडू, सिकंदर किस्कू, अजित कुमार, राजीव कुमार, नाजिर अंसारी, नजरुल अंसारी सहित जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button