रामपुर शाहबाद

बेटियों की नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। ग्राम रवानी पट्टी हुदा निवासी वीरेंद्र ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बंदार निवासी दो युवकों पर बेटियों की नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है वीरेंद्र के अनुसार बंदार निवासी सतीश और मुनेंद्र ने एक वर्ष पूर्व उसकी बेटियों की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपए लिए थे परंतु 1 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी ना तो नौकरी लगवाई और ना ही उसने पैसे वापस किए । आरोप है कि पैसे मांगने पर दोनों ने उसके व उसकी बेटियों के साथ बहुत बदसुलूकी की और पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button