बरेली

आप भी बन सकते हैं जीवनदाता, सीखें सी.पी.आर.

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत छठवें दिवस सी. पी. आर. का प्रशिक्षण सनातन धर्म विद्यालय साहूकारा पर डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल व वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर व द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विद्यालय की अध्यापिकाओं को दिया गया। अन्जय अग्रवाल ने बताया कि सी. पी. आर. अचानक से हुए बेहोश व्यक्तियों को दिया जाता है। जिसकी सांसें नहीं चल रही हो उसको सी. पी. आर. देकर पुनर्जीवित किया जा सकता है। विद्यालय के दो छात्रों देवांश सक्सेना व प्रियांशु सिंह ने बहुत मनोयोग से प्रशिक्षण में सुन्दर अभ्यास का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण में स्नातक धर्म विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वैशाली पटेल, डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, स्टाफ ऑफिसर हरीश भल्ला, आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान, पोस्ट वार्डन रिजर्व पवन कालरा विद्यालय अध्यापक अध्यापिकायें विपुल पाठक, रवि कन्नौजिया, दानवीर सिंह, कु. इंदु शर्मा, नीरज उपाध्याय आराधना शर्मा, नेहा सक्सेना, श्वेता पाण्डेय के साथ साथ सैक्टर वार्डन अंकित शर्मा, विकास अग्रवाल, अरुण कुमार रोहित आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button